फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trade Fair: Learn the tricks of the earnings from the disposal of e-waste

ट्रेड फेयर : ई-वेस्ट के निपटारे से कमाई के गुर सीखें

Sun, 20 Nov 2016 12:56 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Trade Fair: Learn the tricks of the earnings from the disposal of e-waste
ट्रेड फेयर - फोटो : अमर उजाला

36वें इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में देश और दुनिया को डिजिटल इंडिया की झलक दिख रही है, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति में भारतीय शहरों से लेकर गांवों के बढ़ते कदम को दर्शाया गया है। हालांकि डिजिटल युग में ई-वेस्ट का निपटारा भारत के साथ-साथ अमेरिका, चीन व जापान जैसे देशों के लिए भी बड़ी दिक्कत है।

विज्ञापन

 

मेले में उत्तर प्रदेश पवेलियन में भारतीय कंपनी देसी-विदेशी दर्शकों को ई-वेस्ट के प्रति जागरूक करते हुए ई-वेस्ट रिसाइकलिंग के साथ कमायी का संदेश भी दे रही है। उत्तर  प्रदेश पवेलियन में ई-वेस्ट रिसाइकलर इंडिया के नाम से एक स्टॉल है। यहां  ई-वेस्ट रिसाइकलिंग इंडिया  इलेक्ट्रानिक आइटम डंप की बजाय गो ग्रीन का संदेश दे रही है।

विज्ञापन

 

स्टॉल में सुनीता अरोड़ा  ई-वेस्ट से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी देने  के साथ-साथ कबाड़ से कमायी करने के लिए दर्शकों को जागरूक कर रही हैं।   सुनीता के मुताबिक, ई-वेस्ट बेचने के इच्छुक ग्राहकों को टोल फ्री नंबर  1800-1025-679 पर फोन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसके बाद कंपनी के कर्मचारी अपना वाहन  लेकर आपके घर तय समय सीमा में पहुंच जाएंगे। इस सेवा का लाभ दिल्ली के अलावा देश के किसी भी शहर में लिया जा सकता है।  यहां  कंप्यूटर,मोबाइल, होम एप्लाइंसेस आदि खरीदा जाता है। इलेक्ट्रॉनिक सामान को  35 रुपये किलो मेटल के आधार पर खरीदा जाता है।

 

कंप्यूटर यदि ठीक काम करने  की हालत में हो तो उसे एनजीओ को दे दिया जाता है, ताकि गरीब बच्चे कंप्यूटर  की तालीम हासिल कर सकें। इसके लिए बाकायदा देशभर के कई एनजीओ को भी जोड़ा  गया है।

 

सुनीता के मुताबिक, इंडिया -इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में डिजिटल इंडिया थीम बेशक तकनीक से जुड़ने का  संदेश देती है, लेकिन ई-वेस्ट के प्रदूषण को खपाने से लेकर उसके चलते  ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से हर कोई वाकिफ है।  इलेक्ट्रानिक  गैजेट्स के युग में नए एप्लाइसेंस आने के चलते हर घर के स्टोर रूम में  पुराना सामान मिल जाएगा। प्रयोग में न होने के चलते घरों में कबाड़ इकट्ठा  होता रहता है लेकिन अब आप कबाड़घर में रखे ई-वेस्ट से कमायी भी कर सकते  हैं।

मथुरा में फैक्टरी में होता है ई-वेस्ट रिसाइकिल
सुनीता  के मुताबिक, मथुरा स्थित कोशी -कोतवान में ई-वेस्ट रिसाइकलिंग की फैक्टरी  लगायी गयी है। यहां पर कर्मचारी मेटल को अलग करते हैं, उसके बाद प्लास्टिक  को अलग किया जाता है। प्लास्टिक मोतियों की शेप में बाहर निकलता है, जिसे  प्लास्टिक से विभिन्न सामान बनाने वाली कंपनियों को बेच दिया जाता है। जबकि  मेटल भी प्रयोग में ले लिया जाता है। कंपनी अभी तक आठ सौ सौ परिवारों तक अपनी  पहुंच और करीब चार सौ टन ई-वेस्ट को ठिकाने लगा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed