{"_id":"5856bc774f1c1b5361c05f26","slug":"tractor-crushed-the-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाना के जेजे कॉलोनी में रविवार दोपहर ट्रैक्टर के चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। घटना के बाद लोगों ने चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की पहचान तीन वर्षीय नेहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नेहा अपने परिजनों के साथ बवाना जेजे कालोनी सी ब्लॉक स्थित झुग्गी में रहती थी।
उसके पिता तौफीक बवाना औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते हैं। वह मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। रविवार दोपहर नेहा अपने घर के बाहर गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बजरी लदा एक ट्रैक्टर वहां से गुजरा।
विज्ञापन
नेहा का सिर ट्रॉली के पिछले पहिये के नीचे आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई।आसपास मौजूद लोगों ने मौके से भाग रहे चालक राजू को दबोच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नेहा के शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।