ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के नंगला एंक्लेव में मंगलवार रात एक ट्रैक्टर के नीचे आने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों ने काफी हंगामा किया और पुलिस की जिप्सी को भी नुकसान पहुंचाया।
फरीदाबाद में रफ्तार का कहर यूं ही जारी है। रोजाना हो रहे हादसों में किसी न किसी की जान जा रही है।
ट्रैक्टर और डंपर यहां सबसे बड़ी समस्या बने हुए हैं। घटना से नाराज लोगों ने देर रात तक हंगामा किया।
परिजनों ने तोड़ी पुलिस जिप्सी
मंगलवार रात को मोनू शर्मा का डेढ़ साल का बेटा प्रियांशु घर से बाहर बाहर खेल रहा था अचानक सामने से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और प्रियांशु को कुचल कर आगे निकल गया। ट्रैक्टर के नीचे आने की वजह से प्रियांशु की मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गुस्से में काफी हंगामा शुरू कर दिया। रात करीब 11:30 हंगामे के दौरान परिजनों ने पुलिस की जिप्सी तोड़ दी और दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। घायल होने वाले कांस्टेबल जयचंद और सिपाही अमित को काफी चोट आई।