{"_id":"eccb04a2161b35334c1d8de139b9a49f","slug":"tortured-by-the-police-micanik-hanged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया प्रताड़ित, मकैनिक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया प्रताड़ित, मकैनिक ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Dec 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एंटीक (खास तरह की) बाइक के एक मैकेनिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त अरविंदर सिंह के रूप में हुई है। आनंद पर्वत पुलिस को उसके पास से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें थाने के ही एक एसआई और सिपाही पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरोपों की छानबीन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अरविंदर परिवार के साथ दयाबस्ती में रहता था। वह एंटीक बाइक का मैकेनिक था। देश भर से लोग उसके पास बाइक की मरम्मत करवाने के लिए आते थे। मंगलवार सुबह अरविंदर का एक दोस्त उससे मिलने वर्कशॉप पर आया, तो देखा कि वह पंखे पर लटका था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
नोट में उसने जिक्र किया है कि कुछ समय पूर्व एक एनआरआई ने उससे दो बाइक ठीक कराई थीं, जिसके उसे रुपये नहीं चुकाए गए थे। उल्टा उसके खिलाफ आनंद पर्वत थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई थी। नोट में उसने लिखा कि थाने का एक एसआई और सिपाही उसे परेशान कर रहे थे, यहां तक उसकी वर्कशॉप भी बंद करवाने की बात कर रहे थे। इसी से परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है।
विज्ञापन