फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Torchlight procession in support of Nari Shakti Vandan Act

Delhi NCR News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मशाल जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ दर्ज कराया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और विपक्षी दलों के विरोध में मंगलवार को कनॉट प्लेस में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद कमलजीत सहरावत, बांंसुरी स्वराज, स्वाति मालीवाल सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष ने तकनीकी बहानों के जरिए महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने इसे बाधित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महिलाओं का गुस्सा घरों से निकलकर सड़कों पर आ चुका है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। वहीं कमलजीत सहरावत ने कहा कि इस विधेयक को पारित कराने के लिए व्यापक समर्थन की आवश्यकता थी, लेकिन विपक्ष ने इसे अस्वीकार कर देश की करोड़ों महिलाओं को निराश किया। जबकि बांसुरी स्वराज ने कहा कि नारी शक्ति का अपमान अब देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed