{"_id":"d927ab0b36e38df18364637bc14062c1","slug":"top-three-news-of-crime-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में क्राइम की टॉप तीन खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में क्राइम की टॉप तीन खबरें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 27 Oct 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फेज-दो थाने की पुलिस ने शनिवार रात सलारपुर अंडरपास से 5000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश पर एक कंपनी में डकैती डालने का आरोप है। इसी वर्ष पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह फरार हो गया था।
सीओ-तृतीय राजकुमार मिश्र ने बताया कि दनकौर के चूहड़पुर निवासी जान मोहम्मद उर्फ जानू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मार्च में फेज-दो थाना के होजरी कांप्लेक्स डी-166 की एक गारमेंट कंपनी में कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। उस पर लूट, डकैती व पुलिस पर हमला करने के केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक यह गौतमबुद्ध नगर के टॉप-10 बदमाशों में से एक है।
विज्ञापन
गोदाम से लाखों का सामान उड़ाया
सेक्टर-58 थाना के अंतर्गत सेक्टर-56 से चोरों ने शुक्रवार रात गैस के तीन सिलेंडर, इन्वर्टर व लैपटॉप चोरी कर लिया। पुलिस के मुताबिक बिहार के सिवान निवासी मनोहर प्रसाद सेक्टर-56 के बी-4 में रहते हैं। शुक्रवार रात चोरों ने उनके गोदाम से लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस बाबत सेक्टर-58 थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
155 नशीली गोलियों समेत एक गिरफ्तार
सेक्टर-20 थाने के अंतर्गत सेक्टर-25 से शनिवार रात चेकिंग के दौरान एक शख्स को नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक शिवचरण निठारी में रहता है। शनिवार रात को चेकिंग के दौरान उसे सेक्टर-25 से नशे की 155 गोलियों समेत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।