{"_id":"c642af6142e977d5dc36fa0988868680","slug":"took-26-million-compensation-by-making-fake-documents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज बनाकर लिया 26 लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज बनाकर लिया 26 लाख का मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 12 Jul 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बुजुर्ग की मौत के बाद उसकी फर्जी वसीयत तैयार करके राजस्व कर्मचारी से मिलकर 11 बीघा जमीन का बढ़ा हुआ 26 लाख रुपये मुआवजा उठा लिया।
विज्ञापन
पीड़ित बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि शहदरा निवासी पीतम की 11 बीघा जमीन गांव में थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले उनकी मौत हो गई तो मायचा गांव निवासी सत्यपाल सिंह ने फर्जी दस्तावेज (वसीयत) बनवाकर राजस्व अभिलेखों में अपने नाम चढ़वा लिया।
नाम चढ़ने के बाद आरोपी ने बढ़ा हुआ मुआवजा उठा लिया। इस मामले की जानकारी दो माह पहले पीतम के बेटे त्रिलोक को मिली तो एसएसपी के समक्ष शिकायत दी थी। मामले की जांच की गई तो प्रकरण सही पाया गया।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सत्यपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि त्रिलोक और सत्यपाल के बीच किसी प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद सामने आ रहा है।
उसी को लेकर यह काम किया हो। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।