{"_id":"f2c4abef7e62ad4b8c73edb37b3c45f1","slug":"tonk-joins-bjp-says-aap-not-keen-on-fighting-graft","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालमिकी समाज के नेता ने AAP छोड़ा, बीजेपी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालमिकी समाज के नेता ने AAP छोड़ा, बीजेपी में शामिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Apr 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ महीनों पहले इंडियन रेवेन्यू सर्विस की नौकरी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले जगत सिंह टोंक ने रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में वालमिकी समाज के बड़े नेता के रूप में मशहूर जगत सिंह टोंक ने रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफ दे दिया और भगवा पार्टी का दामन थामा।
बीजेपी सूत्रों ने बताया कि टोंक के पार्टी में शामिल होने से उत्तर पश्चिमी सीट पर काफी फायदा होगा। इस इलाके में वालमिकी समाज का काफी दबदबा है। दिल्ली के पश्चिम विहार में रहने वाले टोंक के बारे में बताया जाता है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में उन्होंने आप की काफी मदद की थी।
विज्ञापन
किसी जमाने में रिक्शा चालक रहे टोंक, पिछले 36 सालों से आईआरएस विभाग में नौकरी कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मेरे पिता सफाई कर्मचारी थे और मुझे दिल्ली, हरियाणा और यूपी के वालमिकी समाज ने कई बार सम्मानित किया है। आप में शामिल होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि पार्टी भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं इस देश के लिए कुछ करना चाहता हूं इसलिए मैंने भगवा पार्टी ज्वाइन किया है।