फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tonight will be the first of the wheels of trucks.

आज रात से थम जाएंगे ट्रकों के पहिए

Mon, 13 Apr 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 13 Apr 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tonight will be the first of the wheels of trucks.
10 साल पुराने डीजल वाहनों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में ट्रांसपोर्टर्स ने एनसीआर में सोमवार आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर सभी एसोसिएशन इसमें शामिल होंगी। हड़ताल में पुराने वाहनों के साथ नए डीजल वाहन मालिक भी शामिल होंगे।

एनसीआर में चार दिन से हो रही कार्रवाई से ट्रांसपोर्टर एकजुट हो गए हैं। सोमवार को आधी रात से चक्का जाम का असर मंगलवार से जनजीवन पर पड़ेगा। अगर यह सफल रहा तो दूध से लेकर सब्जी समेत अन्य सामान महंगे हो जाएंगे।

हड़ताल को सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईटीसी) में शुक्रवार से बैठकों का दौर चल रहा है। रविवार को कोलकाता में भी एक बैठक हुई है, जिसमें एनजीटी के फैसले को लेकर विरोध जताने के तरीके पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा प्रभाव लोहे के कारोबार पर पड़ेगा। गाजियाबाद से लोहे की सप्लाई देशभर में की जाती है। गुजरात और महाराष्ट्र से केमिकल आदि के ट्रक यहां रोजाना आते हैं। ज्यादातर ट्रक पुराने हैं। हड़ताल में पूरी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था डगमगा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed