{"_id":"d1ff45b40925609dd57ac36700818689","slug":"tomorrow-day-after-tomorrow-may-be-rain-in-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल-परसों भी हो सकती है एनसीआर में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल-परसों भी हो सकती है एनसीआर में बारिश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अभी आंधी-बारिश की मार झेलनी होगी। बृहस्पतिवार-शुक्रवार और फिर बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की पूर्व घोषणा के अनुसार बुधवार सुबह बारिश हुई और तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन
बारिश के दौरान कई इलाकों में तेज हवा भी चली। इसकेचलते बुधवार को पूरे दिन कम तापमान रहा। तीन डिग्री गिरावट आने पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार-शुक्रवार को भी तापमान कम रहेगा और हल्की बारिश होगी। तेज हवा भी चलने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि दो दिन हल्की बारिश होने के बाद मौसम साफ हो जाएगा और आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को फिर बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन