फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tommy, Sheru and Bruno's salvation door ready, cremation will be done with CNG

Delhi : टॉमी, शेरू और ब्रूनो का मोक्ष द्वार तैयार, सीएनजी से होगा शवदाह, अस्थियां रखने के लिए होगा लॉकर

Wed, 06 Dec 2023 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 05:23 AM IST
सार

पशु-प्रेमी विधि-विधान से अपने प्रिय डॉगी का अंतिम संस्कार कर सकेंगे। फिर कुत्तों की अस्थियां रखने का लॉकर रूम भी होगा। 

विज्ञापन
Tommy, Sheru and Bruno's salvation door ready, cremation will be done with CNG
द्वारका में कुत्तों का शवदाह ग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में टॉमी, शेरू और ब्रूनो समेत सभी पालतू व लावारिस कुत्तों का मोक्ष द्वार तैयार है। यहां सीएनजी से शव दाह की सुविधा दी गई है। पशु-प्रेमी विधि-विधान से अपने प्रिय डॉगी का अंतिम संस्कार कर सकेंगे। फिर कुत्तों की अस्थियां रखने का लॉकर रूम भी होगा। 

विज्ञापन


एमसीडी द्वारका के सेक्टर-29 में पहले शवदाह स्थल को अगले सप्ताह शुरू करने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि आईजीएल ने यहां गैस पाइप लाइन बिछाई है। इसका ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है। शवदाह के लिए यहां दो भट्ठियां हैं। पहली भट्ठी सिर्फ पालतू कुत्तों के लिए है, जबकि दूसरी भट्टी में बिल्ली, बंदर, लावारिस कुत्ते इत्यादि का शवदाह होगा।
विज्ञापन


अपनी तरह का पहला शवदाह गृह बनाने की योजना पर एमसीडी की दलील है कि अपने देश में आदिकाल से कुत्तों को इंसान के सबसे करीब रहने वाले जानवरों में से एक माना गया है। लोगों का इनसे आत्मीय लगाव होता है। पशु प्रेमी कई बार इनको अपने बच्चे की तरह पालते हैं। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए पालतू कुत्तों के लिए ये कदम उठाया गया है। यहां सीएनजी से जानवरों का शवदाह किया जाएगा, इसलिए इसे पर्यावरण के अनुकूल माना जा रहा है। आधे घंटे में एक छोटे जानवर का शवदाह हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थियां रखने के लिए लॉकर रूम
शवदाह परिसर में पालतू कुत्तों की अस्थियों को रखने के लिए लॉकर रूम भी मिलेगा। जो लोग अपने पालतू कुत्ते की अस्थियों का विसर्जन करना चाहेंगे, वे यहां से अस्थियां ले जा सकेंगे। एमसीडी के अधिकारियों ने बताया कि इसी हफ्ते मेयर डॉ शैली ओबरॉय इस परिसर का दौरा करेंगी। इसके बाद अगले हफ्ते तक इसके खोलने की तैयारी की गई है।

बेसहारा का मुफ्त में होगा शवदाह पालतू के लिए लगेगी फीस
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने यहां गैस पाइप लाइन लगाई है। करीब 700 वर्ग मीटर में फैले इस श्मशान परिसर के भीतर कुत्तों के लिए नसबंदी केंद्र भी है। बेसहारा जानवरों का फ्री में शवदाह किया जाएगा। पालतू जानवरों के लिए फीस रखी गई है। 30 किलोग्राम से कम वजन के जानवरों के शवदाह के लिए 2000 रुपये, जबकि 30 किलोग्राम से अधिक वजन के जानवर के शवदाह के लिए 3000 हजार रुपये फीस तय की गई है।


कई नगर निगमों को पसंद आया
द्वारका में कुत्तों का शवदाह स्थल तैयार करने वाली एजेंसी ने जानकारी दी है कि ये अपनी तरह का देश का पहला शवदाह केंद्र बना है। ये आइडिया देश के कई नगर निगमों को पसंद आया है। मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर और पटना में भी इस तरह के शवदाह परिसर बनाए जाने की योजना है। कई शहरों में इनका निर्माण हाल ही में शुरू हुआ है और कई जगहों पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed