फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tomar,played the new stake, Imposed accused on Bar Council.

तोमर का दांव, बार काउंसिल पर लगाए आरोप

Wed, 27 May 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 May 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
Tomar,played the new stake, Imposed accused on Bar Council.

दिल्ली सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने फर्जी डिग्री विवाद में दिल्ली बार काउंसिल की कार्रवाई से बचने के लिए एक बार फिर कानूनी दांव खेला है।

विज्ञापन


तोमर ने हाईकोर्ट में आवेदन दायर कर कांउसिल पर उनके खिलाफ बदनीयती से काम करने का आरोप लगाते हुए सुनवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया है।

तोमर की और से अधिवक्ता एएस चंडियोक व कमल कांत घई ने न्यायमूर्ति राजीव शकधर के समक्ष आवेदन दायर करते हुए अदालत को बताया कि कांउसिल उनके मुवक्किल के खिलाफ गैरकानूनी व बदनीयती से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

फर्जी मामले में नया मोड़

Tomar,played the new stake, Imposed accused on Bar Council.

काउंसिल ने उनके मुवक्किल को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिए बिना ही उनके खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है।

यह तथ्य इससे भी साबित हुआ है कि काउंसिल ने उनके मुवक्किल को उनके खिलाफ लगे आरोप व काउंसिल द्वारा कथित रूप से करवाई गई जांच संबंधी दस्तावेज तक उपलब्ध नहीं करवाएं।

तोमर काउंसिल को जांच में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है लेकिन जब तक उसे दस्तावेज प्रदान नहीं किए जाते वह किस प्रकार अपना पक्ष रख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed