टोल मांगने पर युवकों ने कर्मियों को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग गांव नूनेरा के पास स्थित टोल पर टोल कर्मियों को
टोल मांगने पर युवकों ने टोलकर्मियों को जमकर पीटा व बिना टोल दिए ही वहां से चले गए। इससे दो दिन पहले भी डंपर में सवार लोगों ने टोलकमिर्यों से मारपीट की थी। इस मामले में सोहना पुलिस को शिकायत दी गई है।
गांव
नूनेरा के पास बने टोल पर एक स्कार्पियों व स्विफ्ट कार में सवार युवक
पहुंचेद। टोलकर्मियों ने जब उनसे टोल मांगा तो युवकों ने टोल कर्मियों पर
लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
इस झगडे़ में टोलकर्मी जमील, पूरन व वसीम
गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल टैक्स मैनेजर बनवारी लाल ने बताया कि इस
मामले में एक आरोपी युवक की पहचान हुई है, जिसका नाम कुलदीप निवासी गांव
जौहलाका बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टोल टैक्स बूथ पर लगे सीसीटीवी की फुटेज मंगवाई गई है।