फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   toll booths will be increased in gurgaon toll plaza

टोल प्लाजा: मुसीबत कम करने की पहल

Mon, 10 Mar 2014 08:27 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 10 Mar 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
toll booths will be increased in gurgaon toll plaza

गुड़गांव के खेड़कीदौला टोल पर जाम से जूझ रहे वाहन चालकों को सोमवार से कुछ राहत मिल सकती है। टोल पर वाहनों की बढ़ी भीड़ से निपटने के लिए यहां छह अतिरिक्त टोल बूथ लगाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


टोल संचालित करने वाली कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सोमवार से नई व्यवस्था कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें:आखिरकार कब सुधरेंगे गुड़गांव के पप्पू?
विज्ञापन


सिरहौल टोल बंद होने के बाद खेड़कीदौला टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यहां से फर्राटा भरते वाहन टोल पर आकर ठहर जाते हैं। सिरहौल टोल पर वाहनों के निकलने के लिए 32 लेन थी, जबकि यहां इससे आधी यानी 16 लेन ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्लाजा पर वाहनों के दबाव का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जाम की परेशानी बढ़ने के बाद स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। औद्योगिक संगठन भी जाम से आजिज आकर संघर्ष का ऐलान कर चुके हैं। विरोध को देखते हुए टोल संचालित करने वाली एजेंसी यहां बेहतर व्यवस्थाओं की संभावनाएं टटोल रही है।

यह भी पढ़ें:हीरो होंडा चौक के पास दुर्घटना, दो की मौत


कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि वाहनों की संख्या के हिसाब से यहां व्यवस्थाएं कम हैं। इससे निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं। लाइनों में टोकन सिस्टम शुरू किया गया है, उससे जाम से थोड़ी राहत मिली है। दोनों ओर सर्विस लेन पर अतिरिक्त टोल बूथ लगाकर इन लाइनों से वाहनों को कानिकालने बंदोबस्त किया जा रहा है। साथ ही लाइनों में बूथ बढ़ाए जा रहे हैं।

फिलहाल स्थान की उपलब्धता के हिसाब से दोनों ओर 3-3 बूथ बढ़ाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इससे कुछ राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में और भी प्रयास किए जाएंगे।

बता दें कि मानेसर आईएमटी, धारूहेड़ा, बावल बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं। इन औद्योगिक के करीब 20 हजार वाहन प्रतिदिन टोल से गुजरते हैं। एक वाहन दिन में तीन से चार चक्कर लगाता है। जाम के कारण चक्कर छूट रहे हैं। साथ ही निजी वाहन चालकों को भी खासी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed