{"_id":"64f625fb99e8d6b7ff04d2d3","slug":"toilet-caretaker-murdered-with-a-knife-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में दिया धोखा: शौचालय के केयर टेकर की चाकू से गोदकर हत्या, बहन की मौत का बदला लेने के लिए उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में दिया धोखा: शौचालय के केयर टेकर की चाकू से गोदकर हत्या, बहन की मौत का बदला लेने के लिए उठाया ये कदम
Tue, 05 Sep 2023 12:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:16 AM IST
सार
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद पर्वत के बलजीत नगर इलाके में सोमवार तड़के दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के शौचालय के केयर टेकर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की और सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त पप्पू (40) के रूप में हुई।
विज्ञापन
वह मूलत: बस्ती यूपी का रहने वाला पप्पू अपने परिवार के साथ शास्त्री नगर में रहता था। वह होली चौक पंजाबी बस्ती बलजीत नगर स्थित दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के शौचालय का केयर टेकर था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब छह बजे पप्पू को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कई टीम गठित कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसके जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। कुछ घंटे के बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले अंकित को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बहन से प्यार करता था, लेकिन बाद में उसे दूरी बना ली। इसके चलते उसकी बहन ने खुदकुशी कर ली। अपनी बहन की आत्महत्या के लिए वह पप्पू को जिम्मेदार मानता था। इसलिए उसने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन