{"_id":"7d77c86f78d04790bec1b37d6b1991c6","slug":"together-with-colleagues-je-was-embroiled-in-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई साथियों संग मिलकर कर रहा था बिलों में घपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई साथियों संग मिलकर कर रहा था बिलों में घपला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 30 Mar 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर सर्किल में बिजली बिलों में हेराफेरी करने वालों को पुलिस सर्विलांस टीम ने चिह्नित कर लिया है। गिरोह में कारपोरेशन के जेई और लिपिक सहित पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
कई माह से इनका बिलों में घपले का धंधा चल रहा था। सर्विलांस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
होली के अवकाश में बिजली बिलों में हेराफेरी की गई थी। करीब 58 बिलों की धनराशि को बिल संशोधन के नाम पर खत्म कर दिया गया था। इसको घरेलू उपभोक्ताओं के बिलों में जोड़ा गया था।
विज्ञापन
अवकाश में कंप्यूटर पर काम होने के चलते इसका खुलासा हुआ। अमर उजाला ने इसको प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
एचसीएल कंपनी ने एक्सईएन के कंप्यूटर आईपी से ही घपला होने का खुलासा किया था। इसकी जांच पुलिस सर्विलांस टीम कर रही थी।
जांच टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस घपले को विजयनगर सर्किल का एक जेई, एक्सईएन आफिस का लिपिक, लेई का भाई और दोस्त मिलकर रहे थे।
आफिस का चौकीदार इनसे मिला हुआ था। ये कई महीने से रात में या अवकाश केदिन कंप्यूटर खोलकर बिलों में घपला करते थे। एक्सईएन का कंप्यूटर कोड इनके पास था।
आरोपी जेई पहले से ही एक्सईएन का चहेता रहा है। सर्विलांस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।