फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today will relieve daily rail, the train will be restored.

आज से दैनिक रेलयात्रियों को मिलेगी राहत, ट्रेन होंगी बहाल

Mon, 08 Feb 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
Today will relieve daily rail, the train will be restored.

सोमवार से दैनिक यात्रियों को राहत मिलने जा रही है। पलवल से दिल्ली और दिल्ली से पलवल सफर करने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


क्योंकि कोहरे के चलते जिन गाडि़यों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था अब उसे बहाल करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे की मानें तो एक्सप्रेस गाड़ियां अपने निर्धारित स्टेशनों से दौड़नी शुरू हो जाएंगी लेकिन शटल गाड़ियों के परिचालन की तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


दैनिक यात्रियों को सबसे बड़ी राहत आगरा इंटरसिटी के शुरू होने से होगी। रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ ट्रेनों के बहाल होने में थोड़ा और समय लगेगा। इसे लेकर रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। सभी स्टेशनों पर इसकी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने 8 जनवरी से 29 फरवरी तक कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने की घोषणा की थी।

कोहरे का प्रभाव अब पूरी तरह से कम होने के कारण रेलवे ने कई गाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ए एस नेगी का कहना है कि लोकल ट्रेनों को लेकर जल्द ही स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

रेलवे स्टेशनों पर संदिग्धों की जांच
जीआरपी ने शनिवार की रात ओल्ड फरीदाबाद और पलवल जिले के स्टेशनों की जांच की। इस दौरान कानून की अवेहलना करने वाले लोगों की धरपकड़ की गई।

बल्लभगढ़ जीआरपी ने शराबी तस्करी के आरोपी शिव सिंह उर्फ बौना को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। शिव सिंह जिला पलवल के गांव जनौली का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed