पीएम जितनी बार बोलेंगे 'मितरों' उतनी बार इस बार में 31 रुपये में मिलेगी बियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी जिसके 50 दिन बाद शनिवार को वो एक बार फिर से देश को संबोधित करने जा रहे हैं।
पीएम के राष्ट्र के नाम संदेश को लेकर पूरे देश में जहां गहमागहमी है वहीं, एक बार ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर का ऐलान किया है। आज साल का आखिरी दिन है और देश भर में आज पब से लेकर बार तक में पार्टियों का सिलसिला शुरु हो चुका है।
दिल्ली, मुबंई और बंगलुरु में चलने वाले सोशल ऑफलाइन बार ने घोषणा की है कि 31 दिसंबर की रात प्रधानमंत्री अपने संबोधन में जितनी बार मितरों शब्द बोलेंगे उतनी बार ग्राहकों को महज 31 रुपये में बियर दी जाएगी।
Get a beer or a shot for Rs. 31* every time you hear our Prime Minister say '#Mitron' during his speech tomorrow.https://t.co/ikTZ9TyEgL pic.twitter.com/qf8l8ymXSU
— Social Offline (@SocialOffline) December 30, 2016
सोशल मिडिया पर दिया ऑफर
असल में सोशल ऑफलाइन बार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ग्राहकों को इस सुविधा की जानकारी देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में जितनी बार मितरों शब्द बोलेंगे उसके बदले बार मात्र 31 रुपये में बियर का किसी भी अन्य ड्रिंक का एक शॉट देगी।
मालूम हो कि 30 दिसंबर को ही नोटबंदी की घोषणा के 50 दिन पूरे हुए हैं जिसके बाद से पूरे देश में इस बात को लेकर चर्चा जारी है कि अब पीएम ऐसा कौन सा कदम उठाने वाले हैं जो काले धन वालों पर प्रहार बन कर बरसेगा।
मजे की बात ये है कि सोशल मीडिया पर इस ऑफर को देखने के बाद कई लोगों ने इस बार में अपनी सीट बुक कराई है और बार ने भी ऐसे लोगों को सीट देने से इनकार नहीं किया है।