फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   today Strike in lower courts of Delhi

निचली अदालतों में आज हड़ताल, वकीलों की मांग- आरोपी पुलिसकर्मी तत्काल हों बर्खास्त

Sat, 02 Nov 2019 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
today Strike in lower courts of Delhi
दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते वकील - फोटो : अमर उजाला

तीस हजारी कोर्ट में बवाल के बाद पूरी दिल्ली के वकीलों में पुलिस के प्रति भारी रोष है। एक वकील को गोली लगने के विरोध में दिल्ली बार काउंसिल ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर सोमवार को सभी निचली अदालतों में हड़ताल की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

 
काउंसिल के सचिव विष्णु शर्मा ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है कि पुलिस ने खुलेआम तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकील पर गोली चला दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने वकीलों के प्रति बेहद बर्बर रवैया अपनाया है। इस रवैये को बार काउंसिल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने इस घटना के दौरान तीन वकीलों को कोर्ट के लॉकअप में बंधक बनाकर पीटा और उनके साथ बेहद खराब व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने वकीलों पर खुलेआम फायरिंग करके यह दिखाने की कोशिश की है कि वह निरंकुश हो रही है और उसे न्यायपालिका की गरिमा का भी कोई ख्याल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और एफआईआई दर्ज कर उन पर मुकदमा चलाया जाए। साथ ही मामले की न्यायिक जांच की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed