फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today people will get some relief from cold in Delhi

दिल्लीवालों को दो-तीन दिन के लिए मिल सकती है ठंड से राहत, एनसीआर की हवा खराब, गाजियाबाद में दमघोंटू हालात

Sun, 03 Jan 2021 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Jan 2021 03:58 AM IST
विज्ञापन
Today people will get some relief from cold in Delhi
सर्दी का सामना... - फोटो : amar ujala

दिल्ली में आज ठंड से कुछ राहत मिल सकती है जबकि कल तड़के हुई बारिश की वजह से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। वहीं, सूर्यदेव और बादलों के बीच लुका-छिपी भी चलती रही। इससे सर्दी का अहसास ज्यादा रहा। रविवार से दिल्लीवालों को दो-तीन दिन के लिए ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। वैसे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली के उत्तर पश्चिम इलाके, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। न्यूनतम 7 और अधिकतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम 5:30 बजे तक 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम 54 फ़ीसदी दर्ज हुआ। लोदी रोड इलाके में 1.2, जाफरपुर में 1, नजफगढ़ में 1 मिलीमीटर और अन्य इलाकों में आंशिक बारिश दर्ज की गई। तापमान में अधिक नमी से सफदरजंग में सुबह 201 मीटर दृश्यता के साथ कोहरा औसत श्रेणी का रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 6 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। नए साल की सुबह पिछले 15 साल में 1.1 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडी रही थी। इस दौरान दृश्यता का स्तर 0 मीटर दर्ज हुआ था। इससे पहले 8 जनवरी 2006 को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अब तक का सबसे कम तापमान जनवरी 1935 में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार, गाजियाबाद में सबसे खराब
लगातार दूसरे दिन गुरुग्राम को छोड़कर दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसत 443 दर्ज किया गया। सबसे दमघोंटू हवा गाजियाबाद की रही। सफर के अनुसार, मौसमी हालात की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है। अगले दो दिन में एक्यूआई में कुछ सुधार होगा और यह बहुत खराब श्रेणी से खराब श्रेणी में पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 440 और पीएम2.5 295 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। पीएम10 100 से कम और पीएम 2.5 60 से कम सामान्य स्तर है।

हवा के हालात (AQI)
फरीदाबाद    415
गाजियाबाद    462
ग्रेटर नोएडा    450
गुरुग्राम    336
नोएडा    448
दिल्ली    443

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed