फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today may be the rain will fall on temp Relief

संभलकर निकलें : आज हो सकती है बारिश, पर ठंड से नहीं मिलेगा अभी छुटकारा

Sun, 15 Jan 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jan 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Today may be the rain will fall on temp Relief
मौसम का आनंद लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली एनसीआर में शनिवार को फिर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिनों में ठंड से मामूली राहत मिलेगी।

विज्ञापन



न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि 15 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की फुहारें पड़ने का पूर्वानुमान है, मगर इससे तापमान में गिरावट नहीं आएगी। पहाड़ों में उत्तराखंड, जम्मू एंड कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का पूर्वानुुमान है। 
विज्ञापन



एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, मगर शीतलहर का असर जारी रहेगा। दिल्ली एनसीआर के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश इलाके में शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Today may be the rain will fall on temp Relief
मौसम का आनंद लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्र समेत पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों के अलावा सब जगह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। 


दिल्ली एनसीआर में शनिवार को सबसे ठंडा दिन दिल्ली में रहा। यहां अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री कम है।

एनसीआर में दिल्ली के बाद सबसे ठंडा गुरुग्राम रहा जहां का न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री तापमान दर्ज किया जो कि सामान्य से नीचे रहा। नोएडा का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed