{"_id":"f672407f02b81a39d7bca26f77faf26a","slug":"today-just-one-nomination-from-delhi-for-ls-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा दाखिल करने से क्यों हिचकिचा रहे बड़े दल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चा दाखिल करने से क्यों हिचकिचा रहे बड़े दल?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Mar 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सात संसदीय सीट के लिए शुरू नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सिर्फ एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा। नई दिल्ली सीट से अतुल्य भारत पार्टी से स्वदेश ओहरी ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
बाकी अन्य सीटों के रिटर्निंग ऑफिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था तो मुस्तैद रही लेकिन दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी उम्मीदवार पर्चा दाखिल करने नहीं आया।
विज्ञापन
Live Update: 18 मार्च के दिन भर की घटनाएं
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उम्मीद थी कि होली के बाद नामांकन करने वालों की भीड़ बढ़ेगी लेकिन उम्मीद के मुताबिक कोई भी नामांकन करने नहीं आया। दिल्ली में 15 मार्च से नामांकन चल रहे हैं।
नामांकन शुरू हुए आज चौथा दिन था लेकिन रविवार और सोमवार को होली के कारण दो दिन अवकाश के बाद मंगलवार से फिर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अब तक कुल 9 उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
अभी तक प्रमुख राजनीतिक दलों से किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया है। नामांकन 22 मार्च तक चलेगा फिर 26 मार्च को स्क्रूटनी और नाम वापसी खत्म होने के बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी।