{"_id":"68839bbe7df115c5d704f64c","slug":"today-is-the-last-chance-to-apply-for-admission-in-ncweb-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-98807-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनसीवेब में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनसीवेब में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका
विज्ञापन
शनिवार सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन की तिथि बढ़ाई
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में स्नातक दाखिले में आवेदन करने का एक और मौका छात्राओं को मिला है। प्रशासन ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को शनिवार सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक बढ़ा दिया है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 25 जुलाई थी। छात्राओं की सहूलियत के लिए इस तिथि को बढ़ाया गया है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पहली कट ऑफ 28 जुलाई को जारी की जाएगी। एनसीवेब की 15,200 सीटों के लिए अब तक 15 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ब्यूरो