{"_id":"5846fcd44f1c1be359448cd4","slug":"today-is-salary-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सैलरी डे, एटीएम और बैंक में जुटेगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सैलरी डे, एटीएम और बैंक में जुटेगी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:31 AM IST
सार
घर खर्च के लिए उद्यमियों ने कर्मचारी को बांटे कूपन
विज्ञापन
बैंक के एटीएम पर लगी लंबी कतार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज अधिकांश कंपनियां कर्मचारियों को वेतन देंगी। नोटबंदी के बाद से पीएफ विभाग ने उद्यमियों को खाते में वेतन देने को कहा है। शहर की कंपनियों में करीब 4 लाख कर्मचारी काम करते हैं। इनको 400 करोड़ से ज्यादा सैलरी दी जाती है, लेकिन अभी तक सिर्फ 25 प्रतिशत कर्मियों के ही खाते खुल पाए हैं।
विज्ञापन
उद्यमियों का कहना है कि अगर खाते में सैलरी दे भी दें तो कर्मचारी निकालेगा कैसे। हालांकि उद्यमी कूपन, राशन और डेबिट कार्ड से सामान दिलाने पर जोर दे रहे हैं। घर का खर्च चलाने के लिए कर्मचारियों को कैश भी देंगे। इसके साथ ही इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन से जुड़े उद्यमी कूपन और राशन देंगे। अप्रेरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की तरफ से कर्मचारियों को डेबिट कार्ड के जरिए राशन दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
500 और 1,000 के बांटे कूपन
एनईए के प्रवक्ता उद्यमी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों को उनकी जरूरत के मुताबिक कूपन दिए गए हैं। किसी को 500 तो किसी को 1,000 रुपये के कूपन दिए गए हैं। इसे दिखाकर कर्मचारी सेक्टर-55 स्थित एक स्टोर से राशन खरीद सकेंगे। कई कंपनियों में आज भी कूपन बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
रविवार को छोड़ अन्य दिन मिले साप्ताहिक बंदी
नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर रविवार को छोड़कर किसी अन्य दिन साप्ताहिक बंदी की मांग की है। एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि कर्मचारियों के खाते में वेतन दिया जा रहा है। जिसे बैंक से निकालने में उनका पूरा दिन लग रहा है। अन्य दिन साप्ताहिक बंदी मिलने से कर्मचारी आसानी से बैंक से पैसा निकाल पाएंगे।
2 लाख निकालने की मिले अनुमति
एनईए ने शासन को पत्र लिखकर हफ्ते में 2 लाख रुपये निकालने की अनुमति मांगी है। उद्यमियों ने बताया कि एक हफ्ते में सिर्फ 50,000 रुपये ही निकाल सकते हैं। वो भी नकद की कमी से नहीं निकल पा रहे हैं। इससे कंपनी के काम अटक गए हैं।