फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To the next month property will be expensive in Noida

अगले महीने से और महंगी हो जाएगी जमीन

Wed, 14 May 2014 01:12 AM IST
Updated Wed, 14 May 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
To the next month property will be expensive in Noida

नोएडा में आशियाना और भी महंगा होने जा रहा है। अगले महीने से हर तरह की जमीन की कीमत बढ़ जाएगी। 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव है। आगामी जून में होने वाली बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी।

विज्ञापन


प्राधिकरण से जानकारी के मुताबिक औद्योगिक जमीन की कीमतों में दस फीसदी वृद्धि होगी, जबकि आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत और ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की कीमतों में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की योजना है। प्राधिकरण कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन


जून में बोर्ड बैठक होनी है। उसका एजेंडा तैयार करने के लिए आचार संहिता के हटने का इंतजार किया जा रहा है। इसी बैठक में जमीन के बढ़ेदाम पर मुहर लग जाएगी। पिछले साल मई माह में जमीन की कीमत बढ़ाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आवंटन दर?

आवासीय भूखंडों व ग्रुप हाउसिंग की मौजूदा आवंटन दर
श्रेणी.............................आवासीय........................ग्रुप हाउसिंग
ए...............................62220...............................84845
बी...............................43365..............................56570
सी...............................31585..............................50910
डी...............................26400..............................45255
ई...............................22625...............................32055

औद्योगिक क्षेत्रों की मौजूदा आवंटन दर
भूखंड आकार...फेज-एक......फेज-दो..........फेज-तीन
4000..........20990..........7470..........7740
60001..........16150........6190..........7130

व्यावसायिक भूखंडों की मौजूदा आवंटन दर

भूखंड आकार...ए श्रेणी...बी श्रेणी..सीश्रेणी....डी श्रेणी,ई श्रेणी
100.......3.15.......2.87.......2.40.......1.77
10001...1.86.......1.59.......1.43.......1.21

संस्थागत का आधार मूल्य 33940 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। सरकारी अस्पताल, डाकघर, विद्युत सबस्टेशन की कीमत 6600 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।

नोट- सभी तरह के भूखंडों का आकार वर्ग मीटर में और जमीन की कीमतें रुपये प्रति वर्ग मीटर में हैं।

श्रेणीवार आवासीय सेक्टर

श्रेणी ए :- सेक्टर: 14, 14ए, 15ए, 17, 30, 35, 36, 39, 50, 44, 51 व 52

श्रेणी बी :-सेक्टर : 15, 19, 20, 21, 23, 25 से 29, 31, 33, 34, 37, 40, 41, 46, 47, 48, 49, 53, 55, 56, 61, 62, 92, 93, 93ए, 93बी, 96, 97, 98, 99, 100, 105, 108 व 122.

श्रेणी सी :-सेक्टर : 11, 12, 22, 42, 43, 45, 70 से 78, 104, 107, 110, 119, 120, 121, 128, 129, 130, 131, 133, 134, 135, 137, 143, 143बी, 144, 151 व 168

श्रेणी डी :-सेक्टर : 63ए, 86, 112, 113, 116, 117 व 118

श्रेणी ई :- सेक्टर : 66, 79, 102, 115, 136, 141, 158 व 162

सर्किल रेट, रजिस्ट्री बढ़ जाएंगे

To the next month property will be expensive in Noida

जमीन के दाम बढ़ने का एक और असर रजिस्ट्री पर पड़ता है। फ्लैट या प्लॉट की रजिस्ट्री के समय ज्यादा स्टांप शुल्क चुकाना पड़ता है। क्योंकि नए रेट से ही आवंटित भूखंडों की कुल कीमत निकाली जाती है और उस पर पांच फीसदी की दर से स्टांप शुल्क चुकाना पड़ता है।

प्राधिकरण से आवंटन दर बढ़ते ही रजिस्ट्री विभाग सर्किल रेट में इजाफा करेगा। बढ़े आवंटन दरों में 11 फीसदी लीज रेंट और पांच फीसदी स्टांप शुल्क जोड़कर सर्किल रेट तय किया जाता है। इस हिसाब से जमीन के पुराने सर्किल रेट में कम से कम 16 फीसदी वृद्धि होना तय है।

बता दें, कि प्राधिकरण से तय की जाने वाली जमीन की कीमत को आवंटन दर और रजिस्ट्री विभाग की दर को सर्किल रेट कहा जाता है। प्राधिकरण से प्रॉपर्टी आवंटित होने पर आवंटन दर और रीसेल में खरीदने पर सर्किल रेट लागू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed