पत्नी को मरा बताकर जताई मुहब्बत, रचाई दूसरी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारसौल गांव के एक व्यक्ति ने बिहार के धनबाद जिले की युवती से झूठ बोलकर शादी की। युवती को आरोपी ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है।
इसके बाद उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। यहां गांव में आने पर आरोपी की पोल खुली। पीड़िता ने कोतवाली में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पुलिस के अनुसार, किशनपाल बिहार के धनबाद जिले में नौकरी करता था। वहीं पर एक युवती भी काम करती थी। दोनों में जान पहचान हुई तो किशनपाल ने युवती को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है।
दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और शादी भी
इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। मार्च 2015 में किशनपाल ने उससे शादी कर ली और वहीं रहने लगा। कुछ दिन पहले किशनपाल अपने गांव आने लगा तो युवती ने भी उसके साथ ससुराल चलने की जिद की।
किशनपाल उसे पारसौल गांव ले आया। बुधवार को किशनपाल और उसके परिजनों ने युवती को बंधक बनाकर खूब पीटा। ससुरालियों ने उसे एक ही शर्त पर छोड़ा है कि वह यहां नहीं रहेगी।
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कालरा का कहना है कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि पति ने धोखे से शादी की है।