अगर TTE करे परेशान या स्टेशन व ट्रेन में वसूले जा रहे ज्यादा दाम तो यहां करें शिकायत
भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए स्टेशनों पर स्पेशल काउंटर
- इस काउंटर पर यात्री ना केवल शिकायत बल्कि सुझाव भी रेलवे को देंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 4 नवंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार मुक्त भारत की मुहिम में जुटे रेलवे ने यात्रियों की इस तरह की शिकायत के लिए स्टेशनों पर स्पेशल काउंटर खोल रहा है।
किसी तरह की भ्रष्टाचार की शिकायत इस समर्पित काउंटर पर यात्री कर सकेंगे। इस तरह की शिकायतों का सीधा मॉनीटरिंग उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाऊस से सतर्कता अधिकारी करेंगे।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए समर्पित काउंटर शनिवार को खोला गया। इस काउंटर पर रेलवे से जुड़े कर्मचारियों व रेल के अन्य विभागों में होने वाले भ्रष्टाचार की शिकायत यात्री करेंगे बल्कि अपना सुझाव भी देंगे।
यात्री किसी भी तरह की शिकायत समर्पित काउंटर पर कर सकेंगे
यात्रियों से अगर टीटीई परेशान कर रहा है, खाने के समान पर ज्यादा मूल्य वसूला जा रहा है, या टिकट काउंटर पर परेशान किया जा रहा है तो यात्री इसकी शिकायत समर्पित काउंटर पर कर सकेंगे।
उत्तर रेलवे के चीफ विजिलेंस अधिकारी मनीष तिवारी ने शिकायत के पर्चे से स्टेशन व ट्रेनों में यात्रा कर यात्रियों को इस बाबत शनिवार को अवगत कराया। उन्होंने पर्चा भरवाकर यात्रियों से उनकी राय भी जानी।
बकौल तिवारी रेलवे किसी तरह के भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करता है। अगर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी हो वे अपनी शिकायत कर सकते है। रेलवे संबंधित कर्मचारी व अधिकारी पर कारवाई करेगा। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। सर्तकर्ता विभाग लगातार इसकी निगरानी करेगा।
बता दें कि उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ, फिरोजपुर और अंबाल मंडल में सर्तकता सप्ताह मना रहा है। इसी के तहत रेलवे ने शिकायत के लिए स्टेशनों पर समर्पित काउंटर खोलने का निर्णय लिया है।