दिल्ली : प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार 20 करोड़ की लागत से कनॉट प्लेस में लगाएगी स्मोग टावर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस में 20 करोड़ की लागत का स्मोग टावर लगाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार आनंद विहार में ये टावर लगाएगी। ये टावर ऊपर से हवा को खिचेंगा और नीचे से साफ हवा छोड़ेगा। हम उम्मीद करते हैं ये 10 महीने में तैयार हो जाएगा।
To curb pollution, Delhi govt has decided to set-up a Rs 20-crores Smog tower in Connaught Place, in addition to the Central govt's smog tower coming up in Anand Vihar. This tower will suck the air from the top & release filtered air near the ground: Arvind Kejriwal, CM, Delhi pic.twitter.com/oTsSctLKqu
— ANI (@ANI) October 9, 2020विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज हमने 'ट्री-ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी' पास की है। इसमें हमने कहा है कि एक पेड़ कटेगा तो 10 पौधे तो लगाने ही हैं, इसके साथ ही उस पेड़ को ट्रांसप्लांटेशन की मदद से दूसरी जगह लगाया जाएगा। इस पॉलिसी में हर प्रोजेक्ट में कम से कम 80 प्रतिशत पेड़ ट्रांसप्लांटेशन किए जाएंगे।
पर्यावरण मंत्री ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण
Pollution increases in Delhi during winter. 39 large construction sites identified here & directions given to deploy anti-smog guns at these sites. Deployment already done at 33 of them. Action being taken against 6 sites where it hasn't been done yet: Delhi Environment Minister https://t.co/GVq9p1kRxw pic.twitter.com/XHUhfacJ6P
— ANI (@ANI) October 9, 2020
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रगति मैदान के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया जहां प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है। 39 बड़े निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन लगाने का निर्देश दिया गया। जिनमें से 33 पर एंटी-स्मॉग गन लगाया गया है, लेकिन अभी 6 साइटे ऐसी है जहां एंटी-स्मॉग गन नहीं लगाया गया है। तो अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।