फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To curb pollution Delhi govt has decided to set-up a Rs 20 crores Smog tower in Connaught Place, passed a tree transplantation policy

दिल्ली : प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार 20 करोड़ की लागत से कनॉट प्लेस में लगाएगी स्मोग टावर

Fri, 09 Oct 2020 05:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 09 Oct 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
To curb pollution Delhi govt has decided to set-up a Rs 20 crores Smog tower in Connaught Place, passed a tree transplantation policy
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @CMODelhi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस में 20 करोड़ की लागत का स्मोग टावर लगाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार आनंद विहार में ये टावर लगाएगी। ये टावर ऊपर से हवा को खिचेंगा और नीचे से साफ हवा छोड़ेगा। हम उम्मीद करते हैं ये 10 महीने में तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि आज हमने 'ट्री-ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी' पास की है। इसमें हमने कहा है कि एक पेड़ कटेगा तो 10 पौधे तो लगाने ही हैं, इसके साथ ही उस पेड़ को ट्रांसप्लांटेशन की मदद से दूसरी जगह लगाया जाएगा। इस पॉलिसी में हर प्रोजेक्ट में कम से कम 80 प्रतिशत पेड़ ट्रांसप्लांटेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण



दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रगति मैदान के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया जहां प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है। 39 बड़े निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन लगाने का निर्देश दिया गया। जिनमें से 33 पर एंटी-स्मॉग गन लगाया गया है, लेकिन अभी 6 साइटे ऐसी है जहां एंटी-स्मॉग गन नहीं लगाया गया है। तो अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed