फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To avenge sister insult brother dragged gangster on road beat him with sticks crushed his head with concrete b

भाई का बदला: बहन को छेड़ता था फिरोज, सोनू ने सड़क पर घसीटा, डंडों से पीटा फिर कंक्रीट ब्लॉक से कुचल दिया सिर

Sat, 22 Feb 2025 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Feb 2025 09:00 PM IST
सार

आरोपी सोनू (27) ने खुलासा किया कि मृतक धमार उर्फ फिरोज खान उत्तम नगर इलाके का कुख्यात अपराधी था। वह अक्सर उसकी बहन को परेशान करता था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद धमार माना नहीं।

विज्ञापन
To avenge sister insult brother dragged gangster on road beat him with sticks crushed his head with concrete b
भाई ने लिया बहन की बेइज्जती का बदला - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बेरहमी से विक्की टक्कर गिरोह के गैंगस्टर धमार उर्फ फिरोज खान की हुई हत्या के मामले के मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 10 दिनों से गिरफ्तारी से बच रहा था। मृतक फिरोज खान आरोपी सोनू की बहन के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था। सोनू ने फिरोज खान को कई बार मना किया, मगर वह माना नहीं था। सड़क पर घसीटा, डंडों से पीटा फिर कंक्रीट ब्लॉक से सिर कुचल कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर निवासी राहुल ने एक घटना की रिपोर्ट 10 फरवरी को दर्ज कराई थी कि रात 10.45 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ घर पर था तो उसने ग्राउंड फ्लोर से झगड़े की आवाज सुनी। आवाज सुनकर राहुल नीचे गया तो उसने देखा कि तीन लड़के धमार उर्फ फिरोज खान पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे धमकाया दिया। इसके बाद तीनों लड़कों ने फिरोज खान को सड़क पर घसीटा। इसके बाद उसे डंडों से पीटना जारी रखा। बाद में सोनू ने कंक्रीट ब्लॉक उठाया और फिरोज खान के सिर पर वार कर बुरी तरह लहुलूहान कर दिया। दो-तीन दिनों के बाद, फिरोज खान ने अपनी चोटों के कारण अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

शाखा की टीम ने अपराध स्थल और आसपास के क्षेत्रों से 200 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। एक आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने 100 मोबाइल नंबरों से सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और आईपीडीआर की भी जांच की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी एटा, उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ है। पुलिस एटा, उत्तरप्रदेश में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दस दिनों तक भागने के बाद, वह आखिरकार एटा, यूपी में बस गया।

बहन से करता था छेड़छाड़
आरोपी सोनू (27) ने खुलासा किया कि मृतक धमार उर्फ फिरोज खान उत्तम नगर इलाके का कुख्यात अपराधी था। वह अक्सर उसकी बहन को परेशान करता था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद धमार माना नहीं। अपनी बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ को लेकर सोनू परेशान रहने लगा। ऐसे में उसने हत्या की साजिश रच ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed