छात्र की हरकत ने युवती को बनाया अपाहिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वसंत विहार थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग के छात्र की हरकत ने कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती को अपाहिज बना दिया। छात्र ने युवती की अश्लील फिल्म बना रखी थी। वह ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करना चाहता था।
ऐसे में खुद को बचाने के लिए युवती चौथी मंजिल से कूद गई थी, जिससे उसके दोनों पैर व कमर टूट गई। घटना के तीन माह बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने 19 सितंबर को आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार वसंत विहार में रहने वाली शिप्रा (22, बदला नाम) गुड़गांव स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती है। युवती की वसंत विहार में ही रहने वाले एक युवक से जान-पहचान थी। आरोपी युवक बंगलूरू से इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है।
खुद को बचाने के लिए युवती चौथी मंजिल से कूदी
करीब तीन महीने पहले वह शिप्रा को गुड़गांव में एक दोस्त के घर ले गया और वहां उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि युवक ने उसकी अश्लील फिल्म बना ली थी।
कुछ दिन बाद युवक ने शिप्रा को अपने घर की चौथी मंजिल पर बुलाया और अश्लील फिल्म को सार्वजनिक करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। शिप्रा के मना करने पर युवक जबरदस्ती करने लगा।
इस दौरान खुद को बचाने के लिए युवती चौथी मंजिल से कूद गई, जिससे उसके दोनों पैर और कमर टूट गई। घटना से सहमी युवती ने पुलिस को शुरू में दिए बयान में कहा था कि पैर फिसलने से वह गिरी।
युवती अस्पताल में भर्ती है। काफी समय बाद उसने इलाज करने वाले डॉक्टर को अपनी आपबीती बताई। डॉक्टर ने यह बात युवती के पिता को बताई। इसके बाद थाने में शिकायत दी गई।