फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tips for preventing head and neck cancer given to patients at Safdarjung Hospital

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में मरीजों को दिए सिर और गर्दन कैंसर से बचाव के टिप्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
-कार्यक्रम के दौरान मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने वाले लोगों को ओरल हाइजीन किट बांटी गईं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विश्व सिर और गर्दन कैंसर दिवस पर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सिर और गर्दन के कैंसर से बचाव, शुरुआती पहचान और मुंह की साफ-सफाई के महत्व पर जागरूकता फैलाना था। यह कार्यक्रम डीएफवाई इंडिया के आस्था प्रोजेक्ट के तहत मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने वाले लोगों को ओरल हाइजीन किट बांटी गईं। जागरूकता सत्रों में कैंसर के शुरुआती लक्षणों, जोखिम वाले कारणों और समय पर जांच कराने की जरूरत पर जानकारी दी गई। लोगों को जागरूक करने के लिए एक फोटो बूथ भी लगाया गया था। मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की डॉ. कविता शर्मा और मुकेश नागर ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। डॉ. कविता शर्मा ने कहा कि भारत में सिर और गर्दन का कैंसर एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है। उन्होंने बताया कि सही समय पर पहचान और इलाज से मरीजों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन

बचाव और समय पर इलाज का महत्व
मुंह की सफाई का ध्यान रखना, तंबाकू और अन्य जोखिम वाली आदतों से बचना जरूरी है। नियमित जांच भी बेहद महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम अस्पताल के निदेशक और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बंबा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed