टाइम्स बिल्डिंग में लगी भीषण आग, पूरी बिल्डिंग में भरा धुआं, इमारत के कुछ हिस्सों को तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीओ के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित टाइम्स बिल्डिंग में रविवार शाम भीषण आग लग गयी। कुछ ही देर में धुंए ने पूरी इमारत को अपने चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही दमकल की एक दर्जन गाडिय़ां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालकर आग बुझाने में जुट गयी। आग की भयावहता को देखते हुए हाइड्रॉलिक गाड़ी समेत 20 और दमकल की गाडिय़ां मौके पर बुलाया गया।
खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामनेे आ रही है।
एक एक कर दमकल की 32 गाडियां मौके पर पहुंच गयी
जानकारी के मुताबिक शाम करीब पौने पांच बजे टाइम्स बिल्डिंग के सर्वर रूम में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही वहां मौजूद लोग बाहर निकल गये। लेकिन कुछ पल में ही धुंआ का गुब्बार पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया।
आग लगने की जानकारी मिलते ही एक एक कर दमकल की 32 गाडियां मौके पर पहुंच गयी। दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में फंसे करीब दर्जन भर लोगों को बाहर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
धुंआ ज्यादा होने की वजह से आग दमकलकर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। मौके पर पहुंची हाइड्रॉलिक गाड़ी की मदद से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। करीब पौने नौ बजे तक बिल्डिंग से धुंआ निकल रहा था।
शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है
दमकलकर्मी बिल्डिंग में फैले धुंए को निकालने के लिए इमारत के कुछ हिस्से को तोड़ भी रहे हैं। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल आग बुझाने के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।