फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tillu Tajpuriya murder orders probe into negligence of Tamil Nadu police personnel

Tillu Tajpuriya Murder: तमिलनाडु पुलिस के जवानों की लापरवाही बरतने के जांच के आदेश, सातों मूकदर्शक बने खड़े थे

Mon, 08 May 2023 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 08 May 2023 09:49 PM IST
सार

जेल सूत्रों का कहना है कि घटना के समय मौजूद तमिलनाडु पुलिस के सात जवानों को निलंबित कर दिया गया है और सभी के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Tillu Tajpuriya murder orders probe into negligence of Tamil Nadu police personnel
Tillu Tajpuriya Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की तमिलनाडु पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बेरहमी से हत्या कर दिए जाने के मामले में तमिलनाडु पुलिस के महानिदेशक सी सिलेंद्र बाबू ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस बात की जानकारी तमिलनाडु पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एचएम जयराम ने दी। सोमवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिल्ली के तिहाड़ जेल पहुंचे और जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल से मिले।

विज्ञापन

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद दो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। जिसमें एक फुटेज में हमलावरों को तमिलनाडु पुलिस के कुछ जवानों के सामने हमला करते हुए देखा गया। घटना के समय सभी पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े नजर आ रहे थे। सोमवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिल्ली के तिहाड़ जेल का दौरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचएम जयराम ने तिहाड़ जेल में महानिदेशक से मुलाकात की और उनसे घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान तमिलनाडु के अतिरिक्त महानिदेशक ने दोषी पाए जाने वाले जवानों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

जेल सूत्रों का कहना है कि घटना के समय मौजूद तमिलनाडु पुलिस के सात जवानों को निलंबित कर दिया गया है और सभी के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। दो मई को टिल्लू पर जितेंद्र गोगी गैंग के चार बदमाशों ने घातक हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में इस मामले का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। जिसमें तमिलनाडु पुलिस के जवानों के सामने बदमाशों को हमला करते हुए देखा गया। जिससे जेल की सुरक्षा व्यस्था की काफी किरकिरी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed