फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Till now, more than 44 thousand applications have been received for verification and re-evaluation of answer sheets.

Delhi NCR News: अब तक उत्तरपुस्तिका के सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन के लिए 44 हजार से अधिक आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
-किसी का एक बार में तो किसी का 40 बार के प्रयास के बाद आवेदन हो रहा
विज्ञापन


-छ: जून तक सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रक्रिया जारी रहेगी

-उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए चार लाख से अधिक छात्रों ने किया था आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं के सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने में हो रही परेशानी के बावजूद बुधवार दोपहर तक 45 हजार छात्र आवेदन कर चुके हैं। सीबीएसई को सत्यापन के लिए करीब 5 हजार और पुनर्मूल्यांकन के लिए 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस प्रकार दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 45 आवेदन पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं। छात्रों को इस आवेदन प्रक्रिया के तहत किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए बोर्ड की तकनीकी एवं प्रशासनिक टीमें पोर्टल की सुरक्षा और उसके बिना बाधा के संचालन पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
सीबीएसई के अनुसार पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों को सहज सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन पोर्टल लगातार चलाया जा रहा है। बोर्ड ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने तथा केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करने की अपील की है। वहीं आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी छात्र का आवेदन एक ही प्रयास में पूरा हो रहा है। जबकि कई छात्रों को एक बार से अधिक प्रयास करने पड़ रहे हैं। एक छात्र ने आवेदन पूरा करने में 40 प्रयास करने का दावा किया है। छात्र ने इतने प्रयासों के बाद आवेदन को पूरा किया और उम्मीद जताई कि उनका रिजल्ट जल्द ही अपडेट हो जाएगा, जिससे उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया के दौरान होने वाली समस्या पर एक छात्र ने कहा कि मेरा भुगतान कट गया है और भुगतान हिस्ट्री में वह दिखाई नहीं दे रहा। इस पर बोर्ड की टीम ने समस्या को सुना है और समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं एक छात्र ने अपनी समस्या बताई कि बारहवीं में 52 फीसदी अंक हैं और वह अपनी उत्तरपुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं। लेकिन उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर आई दिक्कत के कारण वह अपनी कॉपी को देख नहीं सके। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह पुनर्मूल्यांकन के लिए कैसे आवेदन करें। वहीं एक छात्र का कहना है कि उन्होंने 20 मई को स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया लेकिन उन्हें अब तक कॉपी नहीं मिली है। मालूम हो कि उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए चार लाख से अधिक छात्रों ने 11 लाख कॉपियों के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed