{"_id":"62b22421c8cc14c85e1b000412bc3c0b","slug":"till-june-rob-will-be-completed-in-faridabad-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून से फरीदाबाद बाईपास पर भरिए फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून से फरीदाबाद बाईपास पर भरिए फर्राटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में हुडा प्रशासन मलेरना रेलवे ओवर ब्रिज का काम जून में समाप्त कर लेगा। इसके बाद बाईपास की बाधा पूरी तरह से दूर हो जाएगी यह रास्ता सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-दो से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग से वाहनों का लोड कम करने के उद्देश्य से हुडा ने सेक्टर-37 से 56 तक करीब 27 किलोमीटर लंबा बाईपास तैयार किया है। लेकिन मलेरना आरओबी का निर्माण न पूरा होने से इसका पूरा सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। इसे तैयार होने के बाद दिल्ली से आगरा-मथुरा-पलवल आने जाने वाले लोगों को शहर के अंदर घुसने की बजाए बाहर-बाहर ही निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
इससे शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग दो को जाम मुक्त रखा जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर हुडा की ओर से 145 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन बाइपास पर ही मलेरना के पास करीब 39 करोड़ रुपये खर्च कर रेलवे ओवर ब्रिज बना रहा है। इसकी ओर से काम पूरा न होने के कारण कई बार बाईपास की डेडलाइन को मिस करना पड़ा।
विज्ञापन
हुडा अधिकारियों के मुताबिक रेलवे प्रशासन ने अब अपने हिस्से के काम को समाप्त करने की हरी झंडी दिखा दी है। उन्होंने हुडा अधिकारियों को बताया है कि इस माह के अंत तक या फिर मई के पहले सप्ताह में रेलवे ओवर ब्रिज का काम पूरा कर दिया जाएगा। जिसके बाद हुडा अपने काम को फाइनल टच देगा। कार्यकारी अभियंता सतपाल दहिया ने बताया कि जून में लोगों की सुविधा के लिए इसे चालू कर दिया जाएगा।