{"_id":"5d4abee78ebc3e6cae4efef8","slug":"tihar-jaill-women-prisoner-assaulted-by-police-man-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की आरोपी महिला कैदी ने पुलिसकर्मी पर लगाया आरोप, कहा- ट्रेन के टॉयलेट में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की आरोपी महिला कैदी ने पुलिसकर्मी पर लगाया आरोप, कहा- ट्रेन के टॉयलेट में किया दुष्कर्म
Wed, 07 Aug 2019 05:37 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 07 Aug 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन महिला कैदी ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में तैनात पुलिसकर्मी ने महिला के साथ उस दौरान वारदात को अंजाम दिया जब उसे पेशी के लिए कोलकाता से ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा था।
विज्ञापन
महिला कैदी की शिकायत पर हरिनगर थाने में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आनंद विहार रेलवे थाना पुलिस को भेज दिया है। महिला कैदी ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों में दो महिलाकर्मी भी थी। सफर के दौरान दोनों महिलाकर्मियों को भेजकर आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला कैदी 2015 से तिहाड़ जेल में बंद है। महिला के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मिदनापुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज है। दो अगस्त को कोलकाता में पेशी के बाद महिला तीन अगस्त को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। महिला की शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसे चुप रहने की धमकी दी गई है। रेलवे के डीसीपी डीके गुप्ता का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन