फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tibet Women Association Protest on Jantar-Mantar, Delhi

तिब्बत महिला संघ ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन, आजादी की लड़ाई में महिलाओं की भूमिका को किया याद

Wed, 13 Mar 2019 04:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Mar 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
Tibet Women Association Protest on Jantar-Mantar, Delhi
Tibet women and Child protest - फोटो : अमर उजाला

तिब्बत की आजादी के संघर्ष के 60 साल पूरे होने पर तिब्बत महिला संघ ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें महिलाओं समेत स्कूली बच्चे भी शामिल थे। इसमें तिब्बत की आजादी की लड़ाई में महिलाओं की भूमिका को याद किया गया। इसके अलावा कई सौ तिब्बतियों ने मंगलवार सुबह तीन मूर्ति मार्ग से चीनी दूतावास तक मार्च निकाला। जिसके बाद उन्हें चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन के पास हिरासत में ले लिए गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 12 मार्च 1959 में तिब्बत के लोगों ने अपने देश पर चीन के अतिक्रमण के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की थी। महिला तिब्बत संघ की आउट स्टेशन कार्यकारी अधिकारी ताशी लहामो ने बताया की वो 11वें पांचेन लामा, गेडहोन चोकेई न्यिमा रिहाई की मांग कर रहे हैं। जिनका चीन द्वारा अपहरण कर लिया गया था। दलाई लामा के बाद पांचेन लामा तिब्बत के सबसे बड़े धार्मिक गुरु हैं।
विज्ञापन


संघ ने मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र संघ और वैश्विक नेता, दलाई लामा के साथ मिलकर तिब्बत मसले पर बीच का रास्ता निकालें। वहीं चाइना से रुकी हुई बातचीत को फिर से शुरू किया जाए। उन्होंने तिब्बत में चीन द्वारा धार्मिक और बोलने की आजादी पर लगाई गई पाबंदी को भी हटाने कि मांग की है। भारत तिब्बत सहयोग मंच के पंकज गोयल और तिब्बती नेता ज्ञारी डोलमा ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। गोयल ने कहा कि भारत चीन के लिए बड़ा बाजार है। भारत को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन से तिब्बत की आजादी की मांग को लेकर हो रहे तिब्बतियों का प्रदर्शन कई दिनों से जारी है। रविवार को उन्होंने केंद्रीय दिल्ली से जंतर मंतर तक और सोमवार को खान मार्केट से लोधी रोड स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ (भारत) के ऑफिस तक मार्च किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed