फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thug with gold medal winner Neeraj Yadav in Para Asian Games

पैरा एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव के साथ ठगी, ऑनलाइन मंगवाया था सामान

Mon, 14 Jan 2019 05:37 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 14 Jan 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Thug with gold medal winner Neeraj Yadav in Para Asian Games
नीरज यादव - फोटो : अमर उजाला

पिछले वर्ष जकार्ता में आयोजित पैरा एशियन खेलों में भाला फेंक स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव के साथ ठगी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने ऑनलाइन कुछ सामान मंगाया था। ऑर्डर रद्द होने पर रिफंड के नाम पर उनके बैंक खाते से 46 हजार रुपये निकाले लिए गए। मालवीय नगर थाना पुलिस ने हालांकि नीरज से शिकायत ले ली है, लेकिन यह भी कहा है कि उनके क्षेत्राधिकार का मामला नहीं है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नीरज यादव खानपुर (दक्षिण दिल्ली) में रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में हुए जर्काता में हुए पैरा एशियन खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। यादव ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ‘क्लब फैक्टरी’ से करीब 1100 रुपये के सामान का ऑर्डर दिया था। इसके बाद कंपनी के तरफ से उनके पास फोन आया कि उनका ऑर्डर रद्द हो गया और उनके पैसे खाते में आए जाएंगे। 
विज्ञापन


फोन करने वाले ने कहा कि वह एक मैसेज भेजेगा और उस मैसेज को बैंक खाते से रजिस्टर मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर भेजना है। फोन करने वाले ने कहा कि मैसेज भेजने के बाद उनके बैंक खाते में पैसे वापस आ जाएंगे। मैसेज में बैंक खाते से संबंधित कुछ जानकारी भी मांगी गई थी। नीरज यादव ने जैसे ही उस मैसेज को अपने बैंक खाते में रजिस्टर मोबाइल नंबर से आरोपियों के मोबाइल पर भेजा उसके कुछ समय बाद उन्हें उनके खाते से 20 हजार व 26 हजार रुपये निकालने के दो मैसेज मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव की पत्नी शोभा यादव ने इसकी शिकायत मालवीय नगर थाना पुलिस को की। पुलिस का कहना है कि नीरज यादव खानपुर में रहते हैं, अत: इलाका उनका नहीं है। हालांकि मालवीय नगर थाना पुलिस ने शिकायत ले ली है। नीरज का कहना है कि आरोपियों के तीन मोबाइल नंबर अभी भी चालू हैं, मगर पुलिस कुछ नहीं कर रही है। ठगी की इस घटना से व पुलिस द्वारा उचित कदम नहीं उठाने से नीरज निराश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed