फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vyapar Kendra and Hamilton Court Road will become two-way before Diwali

Delhi NCR News: दीपावली से पहले टू-वे होंगी व्यापार केंद्र और हैमिल्टन कोर्ट रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
- दोनों सड़कों के पुनर्विकास का काम पूरा करने का लक्ष्य, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

- चार लेन की सड़कें छह लेन में बदलीं, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक भी बनाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक स्थित व्यापार केंद्र रोड और हैमिल्टन कोर्ट रोड दिवाली से पहले टू-वे हो जाएंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इन सड़कों के पुनर्विकास का लक्ष्य रखा है। इससे क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी।



जीएमडीए ने 27 दिसंबर 2023 को इन सड़कों के पुनर्विकास को मंजूरी दी थी। योजना के तहत चार लेन की सड़कों को छह लेन में बदला गया है। दोनों सड़कों के विकास पर लगभग 44.16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ और साइकिल ट्रैक भी बनाए गए हैं। ड्रेनेज, सोलर स्ट्रीट लाइट और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य अंतिम चरण में हैं। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने दिवाली से पहले सभी कार्य पूरे होने की जानकारी दी। काम पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था को टू-वे करने पर विचार किया जाएगा। हैमिल्टन कोर्ट रोड पर डिवाइडर लगाया जा रहा है, जबकि व्यापार केंद्र रोड पर लोग दोनों ओर से आ रहे हैं। टू-वे करने का अंतिम फैसला पुलिस के साथ मिलकर होगा।
विज्ञापन




मॉडल रोड के रूप में विकास

जीएमडीए शहर की चुनिंदा सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित कर रहा है। इसका उद्देश्य वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना है। इसके तहत फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ग्रीन बेल्ट और सर्विस रोड जैसी सुविधाएं विकसित हो रही हैं। पार्किंग स्थल और स्ट्रीट लाइट भी लगाई जा रही हैं। सड़क सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टिव स्टड, साइन बोर्ड और रंबल स्ट्रिप का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




11 साल से वन-वे व्यवस्था

ये दोनों सड़कें पिछले 11 साल से वन-वे हैं, जिससे निवासियों को परेशानी हो रही है। वर्ष 2014 में राहगिरी दिवस के कारण इन सड़कों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई थी। राहगिरी कार्यक्रम कई साल चला लेकिन यातायात व्यवस्था वन-वे ही बनी रही। इससे वाहन चालकों को अक्सर सेक्टर की सर्विस रोड से होकर निकलना पड़ता है। अब टू-वे होने से यह समस्या दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed