फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New OPD services at RML Hospital

Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल में नई ओपीडी सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की आठवीं और नौवीं मंजिल पर मिलेंगी सुविधाएं, कई विभागों की ओपीडी होंगी स्थानांतरित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में बुधवार से नई ओपीडी सेवाएं शुरू होंगी। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) की आठवीं और नौवीं मंजिल पर विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी संचालित की जाएंगी। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित विभागों को स्थानांतरण की तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आठवीं मंजिल पर इन विभागों की ओपीडी
एसएसबी की आठवीं मंजिल पर कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी की ओपीडी संचालित होंगी। इसके अलावा मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडियोथेरेपी, एंडोक्राइनोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) और कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। यहां पेन क्लीनिक, पैलिएटिव केयर और पीएसी क्लीनिक भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नौवीं मंजिल पर मिलेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
नौवीं मंजिल पर यूरोलॉजी, ट्रांसप्लांट, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और हेपेटोलॉजी विभागों की ओपीडी होंगी। इसके साथ ही लिवर क्लीनिक, आईबीडी क्लीनिक और पैंक्रियाटिको-बिलियरी क्लीनिक भी संचालित किए जाएंगे। बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी, हैंड सर्जरी तथा क्लेफ्ट एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी की सुविधाएं भी इसी मंजिल पर मिलेंगी। नेफ्रोलॉजी विभाग की डायलिसिस यूनिट को भी एसएसबी में स्थानांतरित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए अतिरिक्त काउंटर
मरीजों की सुविधा के लिए मौजूदा ओपीडी पंजीकरण काउंटर के अलावा एसएसबी के भूतल पर नया पंजीकरण काउंटर बनाया गया है। यहां कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने नई व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए नर्सिंग, सुरक्षा और सफाई कर्मचारियों को भी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed