फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thug took three lakh rupees in name of getting a job and did not even return car.

बेरोजगार से ठगी: फर्जी दरोगा बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ऐंठे, कार भी नहीं लौटाई, वर्दी पहन गया था जालसाज

Sun, 08 May 2022 03:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी। Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 May 2022 03:19 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर के दादरी इलाके में पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर ठग एक युवक से तीन लाख रुपये और उसकी कार भी ले गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Thug took three lakh rupees in name of getting a job and did not even return car.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गौतमबुद्धनगर के दादरी कोतवाली क्षेत्र में फर्जी दरोगा बनकर पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित की कार भी वापस नहीं की। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने इसे गाड़ी के लेनदेन का मामला बताते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन


कोतवाली दादरी क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ वत्स बिल्डर है। कुछ समय पहले शाहबेरी में उसकी साइट पर एक व्यक्ति दरोगा की वर्दी पहनकर पहुंचा। दरोगा ने अपना नाम राशिद बताया था। आरोप है कि राशिद ने सौरभ से फौरन काम बंद कराने के लिए कहा। काम चालू रखने के एवज में उससे पांच हजार की वसूली की। उसके बाद राशिद लगातार उसके पास आता जाता रहा। इस बीच उसने पुलिस में नौकरी लगाने की बात कही। नौकरी के एवज में 16 लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन

ठग ने रुपये लौटाने की मांग पर तीस हजार रुपये खाते में किेए ट्रांसफर
सौरभ वत्स का आरोप है कि करीब दो माह पहले भतीजे की पुलिस में नौकरी लगाने के लिए तीन लाख रुपये आरोपी को दिए थे। एक माह में नौकरी नहीं लगने पर राशिद से तीन लाख रुपये वापस मांगे। राशिद ने तीस हजार रुपये सौरभ वत्स के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि राशिद घूमने के लिए सौरभ की कार ले गया।

इसके बाद सौरभ ने कार को वापस मांगा तो राशिद ने कहा उसने कार पर 90 हजार रुपये खर्च किए हैं। राशिद ने रकम लौटाने पर कार देने की बात कही। कार और नौकरी के लिए दी गई रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने दादरी कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार कहा है कि मामला गाड़ी के लेनदेन का है। आरोपी की वर्दी वाली तस्वीर उन्हें दिखाई गई है जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed