{"_id":"6a8c5a6d99aa569887056d62","slug":"degrees-awarded-to-15153-working-professionals-at-bits-pilani-convocation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151909-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बिट्स पिलानी के दीक्षांत में 15,153 कामकाजी पेशेवरों को डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बिट्स पिलानी के दीक्षांत में 15,153 कामकाजी पेशेवरों को डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। बिट्स पिलानी के कार्य-एकीकृत शिक्षण कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह में इस वर्ष 15,153 पेशेवरों को डिग्री प्रदान की गई। यह संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुनी रही।
समारोह हैदराबाद परिसर में हुआ, जिसमें आभासी दीक्षांत का अनुभव भी मिला। डिक्सन टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अतुल बी. लाल और बिट्स पिलानी के कुलपति वी. रामगोपाल राव मौजूद थे। स्नातकों में दो हजार से अधिक महिला पेशेवर, 167 चिकित्सक, 60 रक्षाकर्मी समेत 15 देशों के 80 से अधिक विदेशी शिक्षार्थी थे। 46 फीसदी स्नातक प्रौद्योगिकी व डिजिटल क्षेत्र से, जबकि 35 फीसदी अभियंत्रण, विनिर्माण व बुनियादी ढांचा क्षेत्र से थे। अतुल बी. लाल ने कहा कि बदलती तकनीक के दौर में पेशेवरों को लगातार सीखते रहना जरूरी है। यह कार्यक्रम वर्तमान में 51 हजार से अधिक शिक्षार्थियों को जोड़ता है। संवाद