फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   exposed the system's flaws while making the audience roar with laughter

Delhi NCR News: दिल्ली के मंच पर हुआ मिर्जा गालिब का पुनर्जन्म, हंसा-हंसाकर खोले सिस्टम के पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। एलटीजी ऑडिटोरियम में रविवार को चर्चित नाटक गालिब इन न्यू दिल्ली का 664वां मंचन हुआ। पियरोज ट्रूप की इस प्रस्तुति का लेखन व निर्देशन डॉ. एम सईद आलम ने किया है। यह नाटक 19वीं सदी के महान शायर मिर्जा गालिब के 21वीं सदी की दिल्ली में पुनर्जन्म की कल्पना पर आधारित है।
बस अड्डे पर जन्म लेने वाले गालिब आधुनिक दिल्ली की भागदौड़, महंगाई, राजनीति, नौकरशाही व बदलती सामाजिक संस्कृति से दो-चार होते हैं। पुराने दौर की नजरों से नई दिल्ली को देखकर वे हर स्थिति पर ऐसा व्यंग्य करते हैं कि दर्शक हंसते-हंसते अपने समय की सच्चाइयों पर सोचने को भी विवश हो जाते हैं।
विज्ञापन

नाटक में गालिब का पटना के छात्र के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रहना, पंजाबी मकान मालकिन से नोकझोंक, सरकारी व्यवस्था से जूझना और पेज-3 सेलिब्रिटी बन जाना हास्यास्पद परिस्थितियां रचता है। 1997 से लगातार मंचित हो रहा यह नाटक हिंदी रंगमंच की सबसे लंबे समय तक चलने वाली लोकप्रिय कॉमेडी प्रस्तुतियों में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एम सईद आलम ने खुद गालिब की भूमिका निभाई। उनके साथ अंजू छाबड़ा, हिमांशु श्रीवास्तव, हरीश छाबड़ा व राघव नागपाल ने प्रभावशाली अभिनय किया। चुटीले संवादों ने दर्शकों को गुदगुदाया तो आधुनिक समाज की विडंबनाओं पर गंभीर सवाल भी छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed