फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Threw stones at the police team in Gurgaon

छात्रा को खोजने गई पुलिस टीम पर पथराव

Mon, 02 Jun 2014 04:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 02 Jun 2014 04:48 AM IST
विज्ञापन
Threw stones at the police team in Gurgaon

गुड़गांव के रतनपुर ढाणी में छात्रा को तलाश करने गई पुलिस टीम पर रविवार दोपहर गांव वालों ने हमला बोल दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हमले में कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि दस दिन पहले दसवी में पढ़ने वाली छात्रा संदिग्ध हालत में लापता हो गई। परिवार वालों ने सिटी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। छानबीन के दौरान पता चला कि सेक्टर नौ कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र दीपक निवासी रतनपुर की ढाणी के साथ छात्रा गई हुई है।
विज्ञापन


एएसआई बलराज के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम रतनपुर छापेमारी के लिए गई। पुलिस को इस बात का भरोसा था कि छात्रा गांव में ही है। पुलिस टीम को प्राइवेट वाहन में देख दीपक के परिजन भड़क गए। उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया और पथराव करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम में शामिल लोगों को चोटें आई। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने गांव वालों खदेड़ पुलिस टीम को साथ लेकर बादशाहपुर थाने लौट आई।


एएसआई बलराज के बयान पर दीपक के परिवार वालों को नामजद करते हुए गांव के 150 लोगों के खिलाफ मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed