जंगल में बेहोश मिली मासूम, होश आते ही खोला गंदा सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौली में शनिवार शाम तीन साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी मो. उबैद (28) को गिरफ्तार कर लिया।
मासूम को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मासूम महरौली स्थित रैन बसेरे में अपनी मां के साथ रहती है।
शनिवार शाम को खेलतेे हुए वह गायब हो गई थी। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो बच्ची पास के जंगलों में बेहोश मिली। फौरन उसे एम्स में भर्ती कराया गया। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पास में रहने वाले मो. उबैद नामक युवक को दबोच लिया।
ट्रेन की चपट में आने से युवक की मौत
शाहदरा में शनिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मुजम्मिल (22) के रूप में हुई है।
पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मुजम्मिल का शव परिजनों को सौंप दिया। मुजम्मिल परिवार के साथ ब्रह्म्मपुरी में रहता था। शनिवार शाम को मुजम्मिल किसी काम से निकला था। इस बीच वह शाहदरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया।