फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three year old girl group misdeed in Delhi s Fatehpur Beri area

दिल्ली में तीन साल की बच्ची से हैवानियत: दरिंदों ने मासूम से किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार

Fri, 03 Feb 2023 09:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Feb 2023 09:26 PM IST
सार

बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three year old girl group misdeed in Delhi s Fatehpur Beri area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में तीन साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दो आरोपी बच्ची को जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। लहूलुहान अवस्था में बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालात स्थिर बनी हुई है। बच्ची के निजी अंगों पर चोट आई है। वहीं, दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने वारदात के कुछ समय बाद ही आरोपी रामनिवास पानिका (27) और शक्तिमान सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक महिला तीन वर्ष की बेटी के साथ फतेहपुरबेरी थाने पहुंची। महिला ने बताया कि बेटी शुक्रवार सुबह से गायब है। पीड़ित मां को पड़ोस की महिला ने बताया कि बच्ची को डेरा गांव के जंगल में देखा है। उसने जंगल की तरफ जाते हुए दो लोगों को भी देखा है। महिला जब जंगल में पहुंची तो बेटी जंगल में रोती हुई मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के कपड़े खून में सने हुए थे। मां ने बच्ची ने पूछा तो वह रोती रही। महिला ने सारी बात पति को बताई। इसके बाद वे बेटी को लेकर फतेहपुरबेरी थाने पहुंची। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी रामनिवास और शक्तिमान को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और भूमि ग्रीन कंपनी में हेल्पर हैं। कूड़ा रिसाइकिलिंग की कंपनी में काम करते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले कल यानी गुरुवार को दिल्ली के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक आनंद विहार आईएसबीटी के पास 16 वर्षीय नाबालिग लड़की साथ मारपीट व सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। सफदरजंग अस्पताल में किशोरी के भर्ती होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची थी। छानबीन के बाद पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed