{"_id":"5c156c8bbdec2258ad31ebd8","slug":"three-villages-electricity-bill-due-to-pending-1-63-crore-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन तीन गावों की बिजली का बिल जानकर हो जाएंगे हैरान, वसूलने के अपनाया जा रहा है ये तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन तीन गावों की बिजली का बिल जानकर हो जाएंगे हैरान, वसूलने के अपनाया जा रहा है ये तरीका
Sun, 16 Dec 2018 02:35 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, रबूपुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, रबूपुरा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया बिजली बिल वसूली के अभियान के अंतर्गत विद्युत अधिकारियों के निर्देश पर गांव मारहरा, गांव नगला हांडा और नगला जहानू गांव की बिजली काट दी गई है। विभाग के मुताबिक गांव मारहरा के उपभोक्ताओं पर 88 लाख रुपये का बिजली बिल, नगला हांडा के ग्रामीणों पर 30 लाख और नगला जहानू के उपभोक्ताओं पर 45 लाख रुपये बकाया हैं। इसके अलावा कस्बे और खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव में भी 25 उपभोक्ताओं पर 18 लाख का बिल बकाया होने पर बिजली काट गई है।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कस्बा व गांव खेड़ा मोहम्दाबाद में शिविर बकाया बिल वसूली के लिए शुक्रवार को शिविर लगाया गया था। इसमें उपभोक्ताओं ने लगभग डेढ़ लाख रुपये का बकाया बिल जमा कराया। मारहरा, नगला हांडा और नगला जहानू के उपभोक्ताओं ने मोटा बकाया होने के बावजूद जमा नहीं कराया। इसके चलते तीनों गांव की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन
इन गांव के जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा किया हुआ है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपकेंद्र राजस्व प्रभारी सतेंद्र चौहान व रामअवतार सैनी ने बताया कि शिविर लगाने और चेतावनी देने के बावजूद उपभोक्ताओं ने बकाया बिल का भुगतान नहीं किया। इसके चलते कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई है। बिल जमा होने पर पुन: आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन