{"_id":"6ad768d32d86122d600057ff","slug":"controversy-over-a-cockroach-effigy-in-ramlila-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160008-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रामलीला में कॉकरोच के पुतले पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रामलीला में कॉकरोच के पुतले पर विवाद
विज्ञापन
दिपके ने मुफ्त प्रचार के लिए धन्यवाद किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ कॉकरोच का पुतला जलाने पर विवाद हो गया है। पीतमपुरा की श्री केशव रामलीला समिति के कदम पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया देते हुए मुफ्त प्रचार के लिए धन्यवाद किया। वहीं, सोशल मीडिया पर धार्मिक आयोजन में कॉकरोच का पुतला जलाने के औचित्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पीतमपुरा में रामलीला आयोजित करने वाली समिति का कहना है कि कॉकरोच का पुतला गंदगी का प्रतीक है। इसके जरिये स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान के तहत सफाई का संदेश दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल ने स्पष्ट किया कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। उधर, सीजेपी की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने इस घटनाक्रम को तमाशा बताया है।