{"_id":"5c61e8ccbdec224bc356f37c","slug":"three-trains-will-not-run-till-tomorrow-due-to-gujjar-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर आंदोलन के चलते कल तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, लंबी दूरी के यात्रियों को होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर आंदोलन के चलते कल तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, लंबी दूरी के यात्रियों को होगी दिक्कत
Tue, 12 Feb 2019 02:57 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
गुर्जर आंदोलन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सवाईमाधोपुर और बयाना के बीच चल रहे गुर्जर आरक्षण आंदोलन के कारण फरीदाबाद-बल्लभगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली तीन ट्रेन 13 फरवरी तक रद्द रहेंगी। ट्रेनों के रद्द होने से लंबी दूरी का सफर करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रेलवे के अनुसार, गुर्जर आंदोलन के कारण फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और देहरादून एक्सप्रेस का परिचालन 12 और 13 फरवरी को नहीं होगा। इन तिथियों पर आरक्षण करवाने वाले यात्रियों को मैसेज के जरिए सूचना भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
अधिकतर यात्रियों ने टिकट वापस कर रिफंड भी ले लिया है। ऑनलाइन आरक्षण करवाने वालों के टिकट इन तिथियों पर रद्द कर उनके खातों में धन वापस किया जा चुका है। ट्रेनों के नहीं चलने से दैनिक यात्रियों को थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दैनिक यात्रियों का कहना है कि ईएमयू और शटल के सही समय पर चलने के कारण बहुत ज्यादा समस्या नहीं है इन ट्रेनों के चलने से दैनिक यात्रियों को थोड़ी और सुविधा हो जाती है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि अगले दो दिन में मुंबई रूट की ओर यात्रा करने वाले लोग सफर करने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर कर लें।